फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामलीला की तैयारियां शुरू, 15 अगस्त से रिहर्सल, 4 अक्तूबर से मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। श्री राम हनुमान रामलीला समिति ने शुक्रवार को रामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक बुलाई। यह बैठक प्रधान के कार्यालय में हुई, जिसमें पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समिति ने रामलीला मंचन को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और आधुनिक बनाने पर विस्तृत चर्चा की। प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि 4 अक्तूबर से शहर के रामलीला ग्राउंड में भव्य रामलीला का मंचन शुरू होगा। इसके लिए 15 अगस्त से करीब डेढ़ महीने तक प्रतिदिन रात 8:30 से 11:30 बजे तक कलाकारों की रिहर्सल कराई जाएगी। रामलीला का मंचन नए और अलग अंदाज में किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिकाधिक लोगों को इस धार्मिक आयोजन से जोड़ना है।

युवाओं को जोड़ने का प्रयास
समिति का लक्ष्य है कि इंटरनेट और आधुनिक जीवनशैली के दौर में युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति से जोड़ा जाए। परिवार सहित लोग रामलीला देखने आएं और भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लें। विभिन्न पात्रों के चयन के लिए समिति ने एक अलग समिति का गठन किया है। यह समिति कलाकारों की प्रतिभा के आधार पर विभिन्न भूमिकाएं तय करेगी। इस अवसर पर डायरेक्टर कुश गर्ग, अमित सिंघल, नरेश, हेमंत सैनी, राकेश गर्ग, बृजमोहन शर्मा, विपिन कंबोज, इशू कंबोज, देवराज राजू, सोमनाथ सोमी, मिंटू कांबोज, विशाल कांबोज, राजेश अरोड़ा और इमना कटारिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें