कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते पदाधिकारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की हरिद्वार में होने वाली प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक व कार्यशाला के प्रति कुरुक्षेत्र में भी समाज के लोगों में उत्साह है। कुरुक्षेत्र के पारस रोड़ पर एक निजी संस्थान में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला की अध्यक्षता में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक विशेष बैठक हुई।
इसमें अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा 11 जुलाई से 13 जुलाई तक हरिद्वार में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होने की तैयारियों को चर्चा की गई तथा हरिद्वार जाने वाली कुरुक्षेत्र की टीम में शामिल लोगों बारे जानकारी दी गई। इस बैठक में प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, जिला महासचिव विजय गर्ग, लोकसभा महासचिव अजय गुप्ता, संजीव गर्ग, विकास मित्तल इत्यादि विशेष तौर मौजूद रहे।
प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश कार्य समिति की बैठक हरिद्वार में आयोजित की जा रही है। बैठक में हरियाणा से प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला व विधानसभा क्षेत्र से लगभग 400 पदाधिकारी शामिल रहेंगे। सिंगला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज गत 16 वर्षों से प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में न केवल समाज को राजनीति में आने के लिए प्रेरित कर रहे है अपितु समाज के दुख-सुख में सहयोग करने व समाज के उत्थान के लिए अग्रणी रहा है। हरियाणा में मुख्य कार्यकारिणी के अलावा महिला, युवा व छात्र विंग की जिला स्तर व विधानसभा क्षेत्र स्तर पर लगभग 500 पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में समाज के उत्थान के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं तथा हरियाणा प्रदेश में अग्रवाल वैश्य समाज के 50 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य है।