फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पेमेंट करते समय बरतें सावधानी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आज के युग में कम्प्यूटर व मोबाइल से काम में तीव्रता आई है। तकनीक के युग में घर बैठकर कार्य करने की सुविधा व अन्य सुविधाएं मिली हैं। इसके साथ ही तकनीकी जानकार इसका फायदा उठाकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए खुद को जागरूक रखें। यह सब बात पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने साइबर अपराधों के संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि रुपयों का लेनदेन करते समय धोखाधड़ी हो सकती है। साइबर ठग फोन करके कहते हैं कि गूगल-पे या फोन-पे पर रुपया ट्रांसफर कर दिया है। जब आप एप को ओपन करके देखते हैं तो उसमें रुपये उड़ाने से संबंधित लिंक होता है। इस पर आपके क्लिक करते ही पैसा खाते से कट सकता है। इस प्रकार के किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और किसी व्यक्ति के द्वारा कहने पर किसी भी प्रकार की एप इंस्टाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें