फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र चौदस मेले का समापन : अंतिम दिन मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

विज्ञापन
पिहोवा। चैत्र चैदस मेले में अमावस्या पर सरस्वती तट स्नान करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिहोवा। पवित्र सरस्वती तीर्थ पर तीन दिवसीय चैत्र चौदस मेला शनिवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन अमावस्या पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अल सुबह से ही श्रद्धालु तीर्थ पर पहुंचने लगे तो दोपहर तक आगमन रहा और पूजा अर्चना के साथ आस्था की डुबकी भी लगाई।
विज्ञापन

तीर्थ पर चैत्र चैदस मेले का आयोजन हर साल होता है। प्रत्येक वर्ष लाखों की तादात में श्रद्धालु सरस्वती तीर्थ पर आते हैं तथा अपने पित्रों की आत्मिक शांति के लिए पूजा-पाठ करवाते हैं।
मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु अपने पितरों का पिंडदान व उनको जल अर्पण करते हैं तो उनके पितर प्रसन्न होकर परिवार में सुख समृद्धि की वर्षा करते हैं। श्रद्धालुओं ने पिंडदान के बाद प्रेत पीपल पर जल चढ़ाया व स्वामी कार्तिकेय मंदिर में तेल का दीपक जलाया। वहीं दरगाही शाह पर घोड़े भी चढ़ाए।
विज्ञापन

चैत्र चौदस मेले में पंजाब, हिमाचल, राज्यस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंचे लेकिन सबसे ज्यादा संख्या पंजाब से आने वाले सिख श्रद्धालुओं की रही। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों व गुरुद्वारों में भी पूजा की तथा माथा टेका। मेला प्रशासक एवं उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। मेले में तैनात अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया करवाने में लगे रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई गई। पुलिस के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु शहर के सभी स्थानों पर डटे रहे।
सूचना प्रसारण केंद्र ने दी कई जरूरी सूचनाएं : एसडीएम ने कहा कि चैत्र चैदस मेले के दौरान बाल भवन पिहोवा में सूचना प्रसारण केंद्र का गठन किया गया था। सूचना प्रसारण केंद्र के माध्यम से मेले से संबंधित कई जरूरी सूचनाएं समय-समय पर दी गई। इसके अतिरिक्त बिछुड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें