फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार्तिक पूर्णिमा पर वृद्धाश्रम में होगा पूजन और भजन संकीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड स्थित प्रेरणा वृद्धाश्रम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर को पूजन एवं भजन संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के संचालक डॉ. जयभगवान सिंगला ने बताया कि विशेष अनुष्ठान के तहत विद्वान ब्राह्मणों की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। उत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। पर्व आश्रम परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आश्रम में रह रहे बुजुर्ग भी आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। वे सामूहिक रूप से पूजा की तैयारी में सहयोग करेंगे। पूजन के बाद बुजुर्ग भजन संकीर्तन में शामिल होकर भक्ति भाव से पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें