इंस्पेक्टर प्रतीक कुमार ने अपराध शाखा-1 के प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व प्रतीक कुमार जिला सिक्योरिटी प्रभारी थे। अब वे अपराध शाखा-1 प्रभारी होंगे। बता दें कि प्रतीक कुमार की गिनती इमानदार पुलिस अधिकारियों में की जाती है। ऐसे में वे थाना सदर पिपली, पिहोवा, सिटी थाना के प्रभारी भी रह चुके हैं। प्रती कुमार ने बातचीत करते हुए बताया कि वे जिला में अपराधियों पर नकेल कसेंगे और किसी भी अपराधी को बक्शा नही जाएगा। नशे का व्यापार करने वाले लोगों को विशेष चेतावनी देते हुए प्रतीक ने कहा कि या तो वे नशे का कारोबार छोड़ दें या फिर सलाखों के पीछे जाने की तैयारी कर लें।