कुरुक्षेत्र। प्रांजल को प्रोत्साहित करती प्राचार्य व अन्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल एवं श्री जयराम सैनिक स्कूल के अंतर्गत जयराम क्रिकेट अकादमी चल रही है। प्रशिक्षक योगेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में जयराम क्रिकेट अकादमी ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि नौवीं के छात्र प्रांजल का चयन अंडर-19 वर्ग में राज्य स्तरीय स्कूल खेल के लिए हुआ है।
उन्होंने बताया कि यह छात्र आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमी और स्कूल दोनों का नाम रोशन करेगा। यह उपलब्धि न केवल उस की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाती है बल्कि अकादमी और संस्थान की ओर से प्रदान किए गए दृढ़ समर्थन और प्रोत्साहन को भी दर्शाती है। श्री जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष टीके शर्मा ने कहा कि इस सफलता से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।