पिहोवा। उपमंडल में 78वां स्वतत्रंता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे देशभक्ति से भरी प्रस्तुतियां देंगे। स्कूली बच्चों की कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चयन कमेटी ने चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शर्मा एजीएस स्कूल पिहोवा में चल रही रिहर्सल का जायजा लेने पहुंचे थे।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए 11 व 12 को रिहर्सल की जाएगी। इसके अतिरिक्त 13 को अनाज मंडी पिहोवा में फाइनल रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को एजीएस स्कूल में फिर से रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसडीएम अभिनव सिवाच के निर्देशानुसार सभी स्कूलों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत करने वाले राष्ट्र भक्ति गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति पर ही आधारित हैं।