फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रभु अनुभूति भवन का छठवां वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह संपन्न

विज्ञापन
शाहाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेते विद्याल
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में प्रभु अनुभूति भवन में छठा वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह मनाया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों, प्राचार्यों, प्रोफेसरों, हेडमास्टर, शिक्षकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राजयोगिनी नीति दीदी ने की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी (डायरेक्टर, सोनीपत रिट्रीट सेंटर) ने कहा कि राजयोग जीवन को सफलता और शांति से जोड़ने वाला सर्वोत्तम मार्ग है। हर व्यक्ति को समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आध्यात्मिकता अपनानी चाहिए। मुख्य अतिथि अनाज मंडी के अध्यक्ष धनपत राय अग्रवाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज सेवा, नैतिक मूल्यों और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में निरंतर प्रेरणादायी कार्य कर रही है। समारोह में महाराष्ट्र से पधारे प्रतिष्ठित गायक अविनाश भाई और गौरव ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। किरण बहन ने भी अपने गीतों से प्रेरणादायी संगीतमय आनंद प्रदान किया।

शाहाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेते विद्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें