लाडवा। विजेता खिलाड़ियों के साथ प्रधानाचर्या पूजा छाबड़ा। विज्ञप्ति
लाडवा। सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने बताया कि कैथल में पहली बार सुपर सेवन क्रिकेट सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 15 जिलों के बच्चों ने भाग लिया।
हर बार की तरह इस बार भी सुगनी देवी स्कूल के विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। सुपर सेवन क्रिकेट सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में सुगनी देवी स्कूल के आठवीं कक्षा के प्रभजोत सिंह को बेस्ट बॉलर का अवार्ड मिला जबकि परीक्षित, अरनव, योगेश, निकुंज, देव, हरमन दीप सिंह, शिवम कुमार, मियूष, परीक्षित, करण और हर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए ट्रॉफी और रजत पदक जीतकर अपने स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रबंधक कमेटी, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, कोआर्डिनेटर और सभी अध्यापकों ने बधाई दी है।