फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुष्पवर्षा से किया प्रभातफेरी का स्वागत

विज्ञापन
शाहाबाद। प्रभातफेरी के आयोजकों को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। प्राचीन श्री शिव मंदिर के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा द्वारा आयोजित नौवें दिन की प्रभातफेरी का आयोजन डेली क्रिकेट क्लब के सदस्यों द्वारा श्रद्धा के साथ किया गया। प्रभातफेरी का आयोजन पूर्व मंत्री संदीप सिंह के निवास के समीप स्थित पार्क में किया गया। प्रातःकाल प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर से पालकी एवं पवित्र ध्वज के साथ हर-हर महादेव के जयकारों के बीच प्रभातफेरी आयोजन स्थल पर पहुंची, जहां डेली क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने आतिशबाजी व पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया।
विज्ञापन

पंडित सुनील शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद भजन संध्या का शुभारंभ अजय मोंगा द्वारा ओह्म नमः शिवाय मंत्र जाप से हुआ। वहीं प्रदीप करावा ने गणपति वंदना प्रस्तुत की। भजन गायकों राघव वर्मा, रिंकू रामनगर, निखिल मेहंदीरत्ता, गौरव ठुकराल, रविराज, अवशीष शर्मा, अंकुश सचदेवा, गुलशन मयूर व प्रदीप करावा ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आरती से पूर्व मंदिर सभा की ओर से विधायक रामकरण काला, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, मार्केट कमेटी चेयरमैन कर्णराज सिंह तूर, नपा के पूर्व प्रधान हरीश कवात्तरा, मंदिर सभा के प्रधान अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा सहित अतिथियों ने प्रभातफेरी के आयोजक डेली क्रिकेट क्लब के सदस्यों को स्वयंभू शिवलिंग का सुंदर स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया।

शाहाबाद। प्रभातफेरी के आयोजकों को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें