शाहाबाद। प्रभातफेरी के आयोजक परिवार को सम्मानित करते मंदिर सभा के सदस्य। विज्ञप्ति
- फोटो : Samvad
शाहाबाद। ऐतिहासिक प्राचीन श्री शिव मंदिर की ओर से श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव बरात के रूप में निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में मंगलवार की प्रभातफेरी लक्की कॉलोनी में नरेंद्र कश्यप द्वारा अपने निवास स्थान पर आयोजित करवाई गई। दरबारी लाल कश्यप, लीला कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, ख़ुशी, कोमल, लक्षिता एवं परमीत कश्यप सहित कश्यप परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
शिव मंदिर के विद्वान पुजारी पंडित महावीर प्रसाद द्वारा आयोजक परिवार को पूरे विधि-विधान से पूजा करवाने के उपरांत प्रभातफेरी का शुभारंभ अजय मोंगा ने किया। भजनों की शृंखला में राजीव गर्ग, रिंकू रामनगर, अंकुश गोयल कशिश अरोड़ा, गौरव ठकराल, प्रदीप करावा, अवशीष शर्मा, गंगा रमन एवं गुलशन मयूर ने भगवान आशुतोष की वंदना में एक के बाद एक अत्यंत मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा की ओर से प्रधान जगमोहन मनचंदा, उप-प्रधान संजीव भसीन, विधायक रामकरण एवं चंद्र भूषण गर्ग ने प्रभातफेरी के आयोजक नरेंद्र कश्यप एवं उनके परिवार को स्मृति चिह्न के रूप में भगवान भोलेनाथ के साक्षात स्वरूप स्वयंभू शिवलिंग का अत्यंत आकर्षक विग्रह भेंट किया।
मंच संचालन कर रहे मंदिर सभा के प्रधान जगमोहन मनचंदा ने बताया कि आज बुधवार की प्रभातफेरी मोहित गुप्ता परिवार द्वारा अग्रवाल धर्मशाला चौक पर और कल गुरुवार की प्रभातफेरी ओमप्रकाश बवेजा द्वारा अपने निवास स्थान कोठी नंबर 41, हुडा पार्ट 1 में आयोजित करवाई जाएगी। मयंक तुली, निखिल मनचंदा एवं अंकुश धवन द्वारा गाई गई भगवान शंकर की आरती ओम जय शिव ओंकारा के साथ प्रभातफेरी का समापन हुआ। इस अवसर पर विजय शर्मा, सुमित चड्डा, रमेश कश्यप, हरीश मुंजाल, गोपाल सिक्का, मास्टर दीवान चंद पाहुजा, प्रताप मराठा, अनिल कथूरिया, राज तनिष्क एवं आयुष कालड़ा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।