फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज से गहरा सकता है बिजली संकट, तीन दिन के लिए हड़ताल पर कर्मचारी

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। सब यूनिट में विभाग के निजीकरण के खिलाफ धरने प्रदर्शन करते बिजली निगम के कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बिजली निगम के निजीकरण और पैरेलल लाइसेंस सहित अन्य मांगों के लिए बिजली कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर उतर गए हैं। बुधवार रात 10 बजे से शुरू हुई यह हड़ताल 24 अक्तूबर तक जारी रखने का एलान किया गया है। ऐसे में जिले में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, हड़ताल के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था की स्थिति संभालने के लिए प्रशासन ने भी तैयारी की है।
जिले के 20 बिजली कार्यालयों और सब-स्टेशनों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं, सभी सब-स्टेशनों पर तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 16(1) और 17(2) के तहत आदेश जारी किए हैं। इससे पहले बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने सेक्टर-8 स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में दो घंटे धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता यूनिट एवं सर्कल सचिव कृष्ण चौहान ने की जबकि मंच संचालन दिनेश कौशिक ने किया। कर्मचारियों ने निजीकरण के फैसले के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं।
विज्ञापन

कृष्ण चौहान ने कहा कि हड़ताल बुधवार रात 10 बजे से शुरू होकर 24 अक्तूबर तक चलेगी। यदि सरकार ने पैरेलल लाइसेंस रद्द नहीं किया तो हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई जा सकती है। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। प्रदर्शन में कीर्ति खोसला, रविंद्र सैनी, बलजीत और पुनीत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
-
बिजली सब-स्टेशनों पर पटवारियों व ग्राम सचिवों की ड्यूटी
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि स्थिति सामान्य होने तक सभी बिजली सब-स्टेशनों पर तकनीकी कर्मचारियों, ग्राम सचिवों और पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक स्टेशन पर पुलिस तैनात रहेगी। बिजली कार्यालयों और सब-स्टेशनों की विशेष निगरानी के साथ फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


बिजली संबंधी समस्या के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
- बिजली विभाग टोल फ्री नंबर : 1912
- बिजली विभाग कुरुक्षेत्र : 9315609669
- एसई कंट्रोल रूम : 9354726086
- उपायुक्त कार्यालय : 01744-220271, 01744-220935
- प्रशासनिक व्हाट्सएप नंबर : 8295799322
प्रशासन ने बिजली संबंधी शिकायतों और सूचना के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

फोटो 06
इस्माईलाबाद में भी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
इस्माईलाबाद। बिजली विभाग की सब यूनिट में कर्मचारियों ने विभाग के निजीकरण करने के खिलाफ यूनिट के प्रधान राहुल की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। यूनिट प्रधान राहुल ने बताया कि सरकार बिजली विभाग का निजीकरण कर रही है, जो कि सरासर गलत नीति है। बिजली विभाग के सभी कर्मचारी सरकार की इस नीति का विरोध करते है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार निजीकरण की नीति को वापस नहीं ले लेती, तब तक कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर बलबीर सिंह, गौरव, राजेश, ईश्वर दास, सौरव, विशाल, रजत कुमार, श्रवण, विजय आदि मौजूद रहे। संवाद

इस्माईलाबाद। सब यूनिट में विभाग के निजीकरण के खिलाफ धरने प्रदर्शन करते बिजली निगम के कर्मचारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें