फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: झांसा से धुराला तक सड़क पर गड्ढे, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ईस्माइलाबाद। क्षेत्र से वाया झांसा से धुराला तक सड़क की खस्ता हालत के चलते राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से धुराला तक सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन तो दूर पैदल चलना भी खतरे से कम नहीं है। पिछले लंबे समय से शहर से कुरुक्षेत्र जाने वाली सड़क की हालत काफी खस्ता बनी हुई है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनसे संतुलन बिगड़ कर आए दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे है और कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। हालांकि विभाग द्वारा कुछ समय पहले पेच वर्क किया गया था लेकिन कुछ दिन बाद ही गड्ढों से बजरी बाहर निकलने लग गई। इसके चलते हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

हिंगाखेड़ी गांव के समीप विभाग की ओर से हाईवे की एक साइड बना दी। जबकि दूसरी साइड का काम लंबे समय अधर में ही लटका हुआ, जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कत हो रही है। इसके अलावा गांव ठसका मीरांजी, रोहटी में भी सड़क की हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें