फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कॉलेजों में दाखिले के लिए पोर्टल शुरू हुआ, विद्यार्थियों में देखा जा रहा उत्साह

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में लगाए गए हेल्प डेस्क पर विद्यार्थी और अ​भिभावकों को जानकारी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से यूजी कोर्सों में दाखिलों के लिए पंजीकरण हेतु 25 जून तक पोर्टल खोल दिया गया है, जिसको लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि पहले दिन पोर्टल में पंजीकरण शुरू नहीं हो पाया था, जिससे कई विद्यार्थी निराश भी नजर आए लेकिन दूसरे दिन पोर्टल के चलने पर कई विद्यार्थी पंजीकरण के लिए कॉलेजों में पहुंचे और कई विद्यार्थियों ने स्वयं ही ऑनलाइन के माध्यम से पसंदीदा कोर्स व विषय को चुनकर पंजीकरण कर दिया है, वहीं कई विद्यार्थी दुकान पर जाकर ऑनलाइन फार्म भरवा रहे हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों में उच्च संस्थानों में दाखिला लेने को लेकर उत्साह देखने को मिला तो वहीं कॉलेजों की ओर से भी नए विद्यार्थियों को पंजीकरण करने के लिए पूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। कहीं एनएसएस व एनसीसी के विद्यार्थियों की ओर से हेल्प डेस्क लगाए गए हैं तो कहीं शिक्षक खुद ही विद्यार्थियों को विषय चयन करने में सहायता कर रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन होने के चलते भी कॉलेजों में विद्यार्थियों का फार्म निशुल्क भरा जा रहा है। जिलेभर के 14 कॉलेजों में विद्यार्थी कोर्स की जानकारी लेने पहुंचे और एनईपी के तहत विषयों की भी जानकारी ली।


15 से 20 विद्यार्थी विषयों की जानकारी लेने पहुंचे कॉलेज में
भगवान परशुराम कॉलेज की सहायक प्रो. पूजा बैक्टर ने बताया कि कॉलेज में लगाए गए हेल्पडेस्क पर विद्यार्थी दाखिले को लेकर जानकारी लेने अभिभावकों के साथ पहुंच रहे हैं और विषयों के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। पहले दिन भी कई विद्यार्थी पंजीकरण कराने के लिए आए थे लेकिन पोर्टल न खुलने के चलते विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 15 से 20 विद्यार्थी अलग-अलग कोर्सों के विषयों के बारे में जानकारी लेने पहुंचे और पंजीकरण भी कराया। विद्यार्थियों को कॉलेज में भी आवेदन फार्म भरने की सुविधा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें