फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के लिए खुला पोर्टल पहले दिन ही धड़ाम

विज्ञापन
डीएन कॉलेज में दाखिले के बारे में जानकारी लेती छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कॉलेजों में स्नातक स्तर पर दाखिले के लिए खोला गया पोर्टल पहले दिन ही धड़ाम हो गया। विद्यार्थी सुबह से पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे, मगर देर शाम तक पोर्टल नहीं खुल पाया। शाम करीब पांच बजे पोर्टल खुल गया। उस समय तक अधिकतर विद्यार्थी निराश होकर घर लौट गए थे।
गौरतलब है कि जिले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) सहित 15 कॉलेजों में सोमवार से कुल 8695 सीटों के दाखिला प्रक्रिया शुरू होनी थी। उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से जारी दिशा निर्देश पर वर्ष 2022-23 के लिए विभाग के पोर्टल पर आवेदन करने की व्यवस्था की गई है। इस पर सभी स्नातक कोर्स में प्रवेश करने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया था। इसके तहत सभी संकायों की स्नातक कक्षाओं के लिए विद्यार्थी आज से आठ अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज भेरियां (पिहोवा) के प्राचार्य डॉ. रमेश सैनी ने बताया कि इस कॉलेज में विभिन्न संकायों की कुल 480 सीटें है। इसमें बीए के लिए सबसे अधिक 240 सीटें है। वहीं बीकॉम में 160 और बीएससी (नॉन मेडिकल) में 80 सीटें उपलब्ध हैं। इस कॉलेज पिछले 10 साल से शिक्षा प्रदान कर रहा है। शुरुआत में यहां केवल बीए और बीकॉम संकाय को ही शुरू किया गया था। करीब तीन साल कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल को भी शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में बीएससी मेडिकल को शुरू करने के लिए भवन निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें