फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अपराध की रोकथाम के साथ पुलिस जानेगी आपकी समस्या

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में मौजूद वि​भिन्न संस्थाओं के प्रतिनि​​​​धि। वि​ज्ञ​प्ति।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब पुलिस और पुलिस का अंदाज बदल रहा है। अब चोर, बदमाश और आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागने वाली पुलिस लोगों की समस्याओं का समाधान भी करेगी। इसके लिए गांव व शहर में जनता के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाएगा। इसे लेकर थाना शाहाबाद के प्रभारी निर्मल सिंह ने थाना और चौकी में कार्यरत पुलिसकर्मी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी अपने थाना क्षेत्र के अधीन इलाके में लाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे। उसके बाद इन समस्याओं की एक सूची तैयार की जाएगी। फिर इन समस्याओं का समाधान भी तलाश किया जाएगा। इससे लोग सीधे पुलिस से जुड़ेंगे, जिससे पुलिस और लोगों का तालमेल बेहतर बनेगा। इसकी शुरुआत थाना शाहाबाद में कर दी गई है। जल्द यहां ग्रामीणों के साथ बैठक की जाएगी।
बताया कि इस नए अंदाज में थानेदार और अन्य अधिकारी गांव में जाकर बैठक लेंगे। समस्या जानने के बाद उसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी जाएगी। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर भी समस्या को सुलझाने का पूरा प्रयास करेगी। उनका प्रयास रहेगा कि गांव-गांव में लोग पुलिस के जुड़ें, जिससे अपराध पर भी नकेल कसी जा सकेगी।
विज्ञापन




बच्चों को पढ़ाया यातायात के नियमों का पाठ
बाबैन। निजी स्कूल में जिला यातायात पुलिस समन्वयक उप निरीक्षक रोशन लाल व आरटीए विभाग के निरीक्षक जोगिंद्र ढुल ने बच्चों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। बच्चों को साइबर अपराध और उससे बचाव की जानकारी दी गई। इसके अलावा बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें