फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा हर्षजोत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फाइनल में पहुंचने के बाद हाथ उठाकर अपनी खुशी दिखाता मुक्केबाज हर्षजोत। सौ स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोहतक में चल रही राष्ट्र स्तरीय जूनियर और सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मनोज बॉक्सिंग अकादमी का खिलाड़ी हर्षजोत फाइनल में प्रवेश कर गया है। सेमीफाइनल मुकाबले में हर्षजोत ने सूर्यकांत को हराया। इससे पहले जिया, ध्रुविका, रितिका और लखविंद्र ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। पुरुषों के सेमीफाइनल मुकाबले में हर्षजोत का मुकाबला आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी सूर्यकांत के साथ हुआ।
विज्ञापन

हर्षजोत ने सूर्यकांत को नॉकआउट मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में हर्षजोत का मुकाबला दिल्ली के साथ होगा। यह मुकाबला देर रात को खेला जाएगा, जिसमें सभी को हर्षजोत से स्वर्ण पदक की आस है। इसे लेकर हर्षजोत बेहद कड़ा अभ्यास कर रहा है। उधर, मनोज बॉक्सिंग अकादमी के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि रोहतक में ओपन टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत आरईसी फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर व सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें जूनियर वर्ग में 208-208 और सब जूनियर में 224-224 देशभर से आए महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल है। इस प्रतियोगिता में उनकी अकादमी के सात खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे। इसमें से चार खिलाड़ी रितिका, धुव्रिका, जिया व लखविंद्र कांस्य पदक लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें