फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ने शराब के चार खुर्दों पर की कार्रवाईए 34 बोतल शराब की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पुलिस टीम ने लाडवा व आसपास के क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 34 बोतल अवैध शराब बरामद करने में सफल तहसील की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरियां के दिशा निर्देश अनुसार चार अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि गुरदीप सिंह निवासी डेरा लाडवा विकास नगर में अपनी करियाने की दुकान पर अवैध शराब बेचने का काम करता है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी से आठ बोतल देसी शराब बरामद की। दूसरे मामले में पुलिस ने अनाज मंडी गेट दो के सामने बने बिरजू के खोखे से भी आठ बोतल शराब बरामद की। आरोपी की पहचान अनुज के रूप में हुई है। इसी प्रकार आठ बोतल सौंटी तथा 10 बोतल धनौरा जाटान निवासी से बरामद हुई है। इस प्रकार चारों आरोपियों से अलग-अलग मामलों में 34 शराब की अवैध बोतले बरामद हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें