फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचएसएनसीबी ने जीटी रोड पर ढाबे और शहर में छानी बस्तियां

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्नीफर डॉग के साथ बस्ती में तलाशी लेती टीम।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की टीम ने शाहाबाद, थानेसर और जीटी रोड पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें स्नीफर डॉग टीम को शामिल किया गया। टीम ने ढाबों के साथ बस्ती व मोहल्ले में कई घर और दुकानों की तलाशी ली।
विज्ञापन

इस अभियान के संदिग्ध लोगों में हड़कंप मच गया। एचएसएनसीबी के प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि रविवार को नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। उनकी टीम ने जीटी और शाहाबाद की डेहा बस्ती, ढाबे, मीना मार्केट, रेलवे रोड, रूपनगर, गांधी नगर थानेसर व शोरगिर बस्ती में कई जगह पर तलाशी ली। इसमें स्नीफर डाग चार्ली के साथ भी अभियान चलाया गया। हालांकि कहीं से कोई नशीला पदार्थ या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। गत दिवस शनिवार को पंजाब बॉर्डर ट्यूकर में भी अभियान चलाया गया था। भविष्य में भी लगातार इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें