फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 16 दिन तक नहीं दर्ज किया केस, थानाध्यक्ष व मुख्य सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर क्राइम की शिकायत में मामला दर्ज करने में देरी करने पर पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना थानेसर के प्रबंधक सहित एक मुख्य सिपाही को निलंबित किया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने गृहमंत्री को शिकायती पत्र देकर 16 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मोहन नगर निवासी कर्मबीर ने 13 सितंबर को शहर थाना पुलिस में शिकायत दी थी कि साइबर ठगों ने ऑनलाइन उसके साथ 4.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस मामले में शहर थाना पुलिस की ओर से 29 सितंबर तक मामला नहीं दर्ज किया गया। तब शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत गृह मंत्री अनिल विज को दी। गृहमंत्री ने मामले में पुलिस अधीक्षक को इसके लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार और मुख्य सिपाही कृष्ण लाल को निलंबित किया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि मामला दर्ज करने में देरी करने पर थाना प्रबंधक और मुख्य सिपाही पर कार्रवाई की गई है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध में तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें