फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन, 1789 वाहन जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस द्वारा शनिवार को नाइट डोमिनेशन चलाया गया, जिसके तहत 1789 वाहनों की जांच करते हुए 37 वाहनों के चालान किए गए । पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि शहर में गीता द्वार पीपली से लेकर थर्ड गेट, मोहन नगर चौक,नया बस अडडा, लक्की स्वीट हाउस, आंबेडकर चौक, मीरी-पीरी चौक, उमरी चौक, देवी लाल चौक, पिहोवा चौक , झांसा, बाबैन, लाडवा, शाहाबाद आदि में 33 स्थानों पर नाके लगाए गए व करीब 660 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। 142 अधिकारियों को चेकिंग डयूटी पर लगाया गया था। जिन वाहनों को चेक किया उनमें टू-व्हीलर-506, फोरव्हीलर-529, हल्के वाहन-352 व 402 भारी वाहनों को जांच करने बाद 37 वाहनों के चालान किए गए। वहीं जिला के सभी उप पुलिस अधीक्षक व सभी प्रबंधक थाना द्वारा अपने-अपने इलाकों में गश्त व नाका डयूटी चेक की गई। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने 171 स्थानों के चेक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें