फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार चोरी करने के दो आरोपी काबू, चोरी की गई कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कार चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी खतरवाड़ा मोहल्ला व साहिल निवासी गांव खरींडवा के तौर पर हुई है। आरोपियों से चोरी की गई कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 15 मार्च को पुलिस में दी शिकायत में गुरदीप सिंह निवासी अटारी काॅलोनी शाहाबाद ने बताया कि 14 मार्च को शाम छह बजे के करीब उसने अपनी कार को घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह करीब छह बजे उसने उठ कर देखा, तो उसकी कार वहां नहीं थी। काफी तलाश करने पर भी कार का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत पर पुलिस ने थाना में केस दर्ज कर जांच पुलिस चौकी हुडा के हवलदार रविंद्र कुमार को सौंप दी। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को सौंपी गई। 18 मार्च को अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें