शाहाबाद। हाईवे के आसपास से अतिक्रमण को हटाते हुए कर्मी। विज्ञप्ति
शाहाबाद। सर्दी व कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए रास्तों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।
इसके चलते ही वीरवार को एनएच-44 पर शाहाबाद क्षेत्र से प्रशासन व पुलिस की टीम ने अतिक्रमण को हटवाया। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वाले लोगों को समझाया कि सर्दी के मौसम में अतिक्रमण के कारण सड़क की आवाजाही बाधित हो रही है, जिस कारण से इन खोखे, बेंच सहित अन्य सामान को सड़क के किनारे से हटवाया गया। इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी कि वे दोबारा से सड़क के किनारे अवैध कब्जा न करें। यदि ऐसा किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस अभियान को हाईवे के साथ-साथ अन्य सड़कों पर भी चलाया जाएगा। किसी भी वाहन चालक को सर्दी के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।