फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रिमांड पर लिया भ्रूण जांच का एक आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रूण जांच करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुरोध पर पर एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दो आरोपियों को जिला कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र और करनाल की टीम ने संयुक्त रूप से सूचना के आधार पर गिरोह के तीन सदस्यों को लाडवा-पिपली मार्ग से काबू किया था। जबकि एक आरोपी टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 2 गाड़ियां, अल्ट्रासाउंड मशीन, आई पैड तथा अन्य उपकरण बरामद किए थे। पूछताछ में गिरोह के सरगना सोनू बजाज ने बताया गया कि अपने साथी जितेंद्र व सूबे सिंह के साथ भ्रूण जांच करता है।
थाना सदर पिपली के प्रभारी राजपाल ने बताया कि सोनू बजाज पर पहले भी इस प्रकार के मामले दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वह लिंग जांच कर रहा था। उन्होंने बताया कि सेक्टर तीन में लिंग जांच का धंधा नहीं चल रहा था, बल्कि सभी आरोपी कार के अंदर ही भ्रूण जांच का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सिरसमा वासी सूबे सिंह, सेक्टर-3 वासी कृष्ण गोपाल, बीड अमीन वासी जितेंद्र को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी सूबे सिंह का एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें