फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ने की रिहर्सल, आला अधिकारियों ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज शिवास कविराज ने शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव आस्था और संस्कृति का संगम है और ऐसे मौके पर हर रोज हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी। इससे पहले उन्होंने उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया, एडीसी अखिल पिलानी, एसपी कर्ण गोयल सहित अन्य अधिकारियों के साथ यूनिवर्सिटी हेलीपैड, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम हॉल, केयूके इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर रहेगी पाबंदी

उन्होंंने उपराष्ट्रपति दौरे के दौरान शहर में किसी भी प्रकार के ग्लाइडर व ड्रोन उडाने पर पाबंदी रहेगी । इस संबंध में सभी थाना प्रभारी व गीता महोत्सव में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बारे में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला पुलिस सीसीटीवी की मदद से ब्रह्मसरोवर क्षेत्र की निगरानी कर रही है। ब्रह्मसरोवर पर लगे 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से गीता महोत्सव के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें