पिहोवा। विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा की कड़ी में शनिवार को गांव भौर सैयदां में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधायक सुभाष सुधा व बीबी करतार कौर भी मौजूद थे। संकल्प यात्रा के दौरान गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाईन संबोधन भी सुना। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने अपने लगभग साढ़े नौ साल के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है। अगले 25 वर्षों के दौरान हम सबको मिलकर इस देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करना है। इसी उद्देश्य से सरकार हर गांव व हर व्यक्ति तक पहुंच कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है।