फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध वाहनों की जांच करें पुलिस कर्मी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने मंगलवार देर शाम जिले में पीसीआर, राइडर व नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ एक बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीसीआर व राइडर पुलिस जिले में अपराध रोकने और आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे सबसे पहले मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करती है जिससे अपराधियों के हौसले पस्त होते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए लगातार गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने व आम नागरिकों से शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने राईडरर्स, पीसीआर व नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को संदिग्ध वाहनों की गहनता से चेकिंग करने के आदेश दिए। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, बुलेट से पटाखे बजाने वाले, साइलेंसर चेंज, बिना नंबर प्लेट, बिना पैटर्न नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगे आदि वाहनों की विशेष चेकिंग की जाए।
विज्ञापन


रात्रि चेकिंग के दौरान संदिग्ध गाड़ियों की जांच करने और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करके पर्चा अजनबी फॉर्म भरने के आदेश दिए। सभी राईडरर्स, पीसीआर व नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे जिससे जिले में शांति, सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना रहेगा।



उल्लेखनीय कार्य करने पर किया सम्मानित



पुलिस अधीक्षक ने यातायात को सुचारू रूप से चलाने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया। इनमें लाडवा नाके पर तैनात सिपाही दिनेश कुमार, आकाश, कृष्ण कुमार, विकास और थाना शाहबाद में राइडर पर तैनात एसपीओ राजेंद्र सिंह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें