कुरुक्षेत्र। पुलिस के जवानों ने थाना, चौकी और पुलिस लाइन में श्रमदान किया। पुलिस ने साफ-सफाई कर वातावरण को साफ रखने के लिए पौधे लगाने का आह्वान किया। पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बताया कि पुलिस के जवानों स्वच्छता अभियान के तहत थाना, चौकी व पुलिस लाइन परिसर में खिड़कियां, दरवाजे, फर्नीचर, पेड़ों के सूखे पत्ते, झाड़ियां, बेकार की घास, कूड़ा-कचरा व मकड़ी के जालों को हटाकर साफ-सफाई की। वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधे लगाने का आह्वान किया साथ ही कार्यस्थल पर लगातार स्वच्छता बनाए रखने और सफाई रखने का भी संदेश दिया।