कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन में सफाई करते पुलिसकर्मी। प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। जिले के सभी थाना, चौकी, पुलिस लाइन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को पुलिस कप्तान चंद्रमोहन के आदेश पर विशेष अभियान के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि अभियान में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए श्रमदान किया और अपने-अपने कार्यस्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में योगदान दिया। पुलिस कर्मचारियों ने थाना परिसरों, चौकियों, कार्यालयों, बैरिकों और पुलिस लाइन में साफ-सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण किया। साथ ही भवनों के अंदर और बाहर जमी गंदगी को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया।
जिला पुलिस अधिकारियों ने स्वयं सफाई कार्य में भाग लेकर कर्मचारियों को प्रेरित किया और स्वच्छता के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि यह अनुशासन, कार्यक्षमता और सकारात्मक कार्य वातावरण को भी बढ़ावा देती है।