कुरुक्षेत्र। महोत्सव में प्रवेश से पहले की जा रही पर्यटकों की जांच। संवाद
- फोटो : घटयात्रा में शामिल जैन समाज की महिलाएं। संवाद
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर परिसर व आसपास के क्षेत्र में निगरानी के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मनचलों पर नकेल कसने के लिए पुलिस जवानों, महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में नागरिकों के बीच भ्रमण कर रहे हैं। ब्रह्मसरोवर परिसर में सभी प्रवेश द्वारों पर मेटेल डिटेक्टर व पुलिस की टीमें नियुक्त हैं, जो चेकिंग के बाद ही नागरिकों को प्रवेश दे रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 1200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव पर देश के अलग-अलग कोनों से श्रद्धालु इस महोत्सव को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं कई देशों से विदेशी नागरिकों के आने की भी संभावना है। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नागरिकों को व्यवस्था मुहैया करवाने के लिए पूरी योजना बनाई हुई है। पुलिस की टीमें वाहनों को पार्क करने के लिए तय किए गए स्थानों पर भेज रही हैं। नागरिकों को ब्रह्मसरोवर पर लेकर आने वाले वाहनों के ठहरने के लिए अलग-अलग स्थानों को निर्धारित किया हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से पहले ही दुकानों व वेंडरों को अलग से चिन्हित जगह पर स्टॉल लगाने की अनुमति दी गई है।
कुरुक्षेत्र। महोत्सव में प्रवेश से पहले की जा रही पर्यटकों की जांच। संवाद- फोटो : घटयात्रा में शामिल जैन समाज की महिलाएं। संवाद