फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ने काटे 128 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस गलत लाइन में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले अब तक करीब 20 चालकों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा 128 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी सुखदेव ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करने के लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। इसी के तहत पुलिस ने गलत पार्किंग के 17, बिना हेलमेट के तीन, ट्रिपल राइडिंग के तीन, तेज गति से वाहन चलाने के 18, लाइन चेंज के 58, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने के पांच, गलत नंबर प्लेट के छह समेत कुल 128 वाहनों के चालान किए। बगैर कागजात वाले दो वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने इन वाहन चालकों पर 1.17 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें