फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने काटे 1131 भारी वाहनों के चालान

विज्ञापन
हाईवे पर भारी वाहन चालकों के चालान करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लेन ड्राइविंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक भारी वाहनों लेन चेंज के 1131 चालान कर चुकी है। आगे भी पुलिस को अभियान जारी रहेगा। वहीं पुलिस की ओर से वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन के लिए भारी वाहन, गति प्रतिबंधित (निर्धारित गति सीमा) वाहन के लिए लेन ड्राइविंग (बायीं लेन) निर्धारित करने व बायीं लेन में चलने के लिए अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया। इसके साथ नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत भारी वाहनों लेन चेंज के 1131 चालान काटे गए। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसमें थाना यातायात पुलिस ने सबसे ज्यादा 640 चालान किए हैं उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे-44 पर नाका लगाकर ओवर स्पीड व गलत लेन में चलने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। ओवर स्पीड चलने वाले वाहन चालकों के चालान के साथ उनका लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए संबंधित अथॉरिटी को लिखा गया है, जिसमें उनका लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें