फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशे पर पुलिस का शिकंजा, छह किलोग्राम अफीम, 21 लाख बरामद

विज्ञापन
पिहोवा। पुलिस द्वारा बरामद की गई अफीम। पीआरओ
विज्ञापन
पिहोवा/इस्माईलाबाद। पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिंकजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर दो भाईयों सहित तीन आरोपियों को काबू किया है। इनमें सुखविंद्र, हरविंदर सिंह उर्फ रुपेंद्र व जश्न शामिल है।
विज्ञापन

उनके साथ ही पुलिस ने करीब 6 किलोग्राम अफीम, करीब 21 लाख रुपये व सोने- चांदी के गहने बरामद किए हैं। पुलिस ने अब नशे के कारोबार से कमाई संपत्ति काे भी खंगालना शुरू कर दिया है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी मुख्यालय गुरविंद्र सिंह ने बताया कि थाना केयूके की टीम इस्माईलाबाद एरिया में गस्त पर थी। सूचना मिली कि सुखविंद्र सिंह व हरविन्द्र सिंह व जशनपाल काफी समय से नशीला पदार्थ बेचने का काम काम करते हैं। पहले भी सुखविन्द्र सिंह व हरविन्द्र सिंह दोनों भाईयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमें दर्ज हैं। सुखविंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह व जशनपाल आज भी अपने घरों में अफीम की पैकिंग करके कही बाहर बेचने जाने के लिए अपने घरों से बाहर गुरुद्वारा की दीवार के पास खड़े हैं।
विज्ञापन

तीनों के हाथों में अफीम वाली पॉलिथीन है। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची जहां पर तीनों आरोपी घर के बाहर खड़े मिले। तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 6 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों को काबू किया गया।

पिहोवा। पुलिस द्वारा बरामद की गई अफीम। पीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें