कुरुक्षेत्र। अभियान के तहत चालान करते यातायात प्रभारी रामकरण।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से ब्लैक फिल्म व जाली लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने ऐसे नौ वाहनों के चालान किए। डीएसपी यातायात प्रदीप कुमार ने बताया कि अपराधी अक्सर काला शीशा लगे वाहनों से गैर कानूनी काम करके भाग जाते हैं। इसलिए ब्लैक फिल्म या जाली वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। शाम को जिले में चले इस अभियान के तहत नौ वाहन चालकों के चालान काटे गए।
कहा कि वाहन पर ब्लैक फिल्म, जाली और शीशे लगाना यातायात के नियमों के उल्लंघन के साथ ही गैरकानूनी भी है। इस पर 10 हजार रुपये के चालान का प्रावधान है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी के शीशों में काली फिल्म नहीं लगा सकता है। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। संवाद