फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला के गले से तोड़ी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-17 में स्कूटी सवार महिला के गले से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला अपने पति के साथ फूड मार्केट आई थी। चेन एक तोले की बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में तनु कृपलानी निवासी विकास नगर ने बताया कि बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे वह अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर रेलवे रोड से सेक्टर-17 की ओर आ रही थी। जैसे ही वह लोग फूड मार्केट के पास पहुंचे पीछे की तरफ से एक बाइक पर आए दो युवकों में एक ने उसके गले से गले से सोने की चेन तोड़ ली। जब तक वह कुछ समझती आरोपी अपनी बाइक पर फरार हो गए थे। बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था। उसकी चेन करीब एक तोले की थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें