फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डकैती करने के दो और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चौकीदार को बंधक बनाकर 10 दिन पहले कोल्ड स्टोरेज में डकैती करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी कुलदीप उपाध्याय उर्फ लंबू व रमेश उर्फ मिया निवासी गोबिंदगढ़ (पंजाब) के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सरिया व तीन हजार रुपये बरामद किए गए। इस मामले में पहले से पकड़े गए आरोपी स्नेह, अतुल उर्फ रिंकू निवासी गोबिंदगढ़, कुलदीप और रमेश को जेल भेज दिया गया, जबकि सरगना सुभाष पाठक से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में 27 अप्रैल को दर्ज शिकायत में महेश कुमार निवासी जोगियान मोहल्ला ने बताया था कि मथाना चौकी के पास उसकी जमीन पर कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य चल रहा है। 26 अप्रैल की रात करीब 12 बजे 5-6 लोग सरिया व डंडे लेकर कोल्ड स्टोरेज में घुस आए थे। उन्होंने चौकीदार देवराज के साथ मारपीट करके उसे रस्सी व कपड़े से कमरे में पड़े पलंग पर बांध दिया था। आरोपियों ने कॉल करके गाड़ी व अन्य लोगों को बुलाया और लाइट काट दी थी। आरोपी स्टोरेज से करीब छह टन सरिया, लोहे की 120 प्लेट, लोहे की 65 शटरिंग की प्लेट ,लोहे का कुछ स्क्रैप, गैस सिलेंडर, एक तार बंडल, चौकीदार के बैग से पांच हजार रुपये व मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी सुभाष पाठक, स्नेह व अतुल को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल ट्रक बरामद किया था। तीनों आरोपियों को 10 दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो और आरोपी कुलदीप व रमेश को गिरफ्तार किया। कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सरिया और तीन हजार रुपये बरामद किए गए।
सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी सुभाष मुख्य सरगना है। आरोपी बेहद ही शातिर है। मामले में बरामदगी और अन्य वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करवाने में पुलिस को गुमराह कर रहा है। इस आरोपी से लूटपाट का सामान बरामद करना बकाया है। अभी आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें