फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए की टीम ने पांच दिन पूर्व शहर के रेलवे रोड और लाडवा में लाखों रुपए निकालकर ले जाने की वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त आदर्श कॉलोनी मुरादाबाद के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी सेक्टर-10 के एक मकान में बैठकर लूट करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से अदालत ने उनका छह दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, दो डंडे और लोहे के दो पाइप बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी दीपेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि सेक्टर-10 में एक मकान में कुछ व्यक्ति लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर उन्होंने टीम के साथ दबिश देकर मौके से छह आरोपियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा, दो डंडे और लोहे के दो पाइप बरामद किए। आरोपियों आशीष उर्फ भादोदिया, रामू, बृजपाल, जसवंत उर्फ बिसालिया, रिंकू उर्फ रिजू और ज्योति प्रसाद निवासी आदर्श कालोनी मुरादाबाद यूपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि उन्होंने कुछ दिन पहले भी शहर कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन से एक स्कूटर से पैसे चोरी किए हैं। इस संबंध में शहर थानेसर में 10 फरवरी को भोपाल सिंह निवासी वशिष्ठ कॉलोनी कुरुक्षेत्र ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनके स्कूटर की डिग्गी से अज्ञात चोरों ने 5 लाख 50 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इसके साथ ही आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लाडवा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिसंबर 2015 को बाइक की डिग्गी से आठ लाख रुपये चोरी किए थे। इस संबध्ंा में लेक्चरर राम कुमार ने थाना लाडवा में केस दर्ज कराया था। उन्होंने इसके साथ ही पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान, गुजरात और अन्य जगहों पर भी चोरी, लूट करना स्वीकार किया है।
ऐसे करते थे वारदात
 आरोपियों ने बताया कि वह वारदात के समय अपनी कॉलोनी से 5 से 10 व्यक्ति एक साथ चलते थे। सभी आरोपी वारदात के लिए भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाते थे। सभी बैंकों के आसपास घूमते रहते थे। उनमें से एक या दो व्यक्ति बैंक में जाकर रैकी करते और देखते कि कौन मोटी रकम निकाल रहा है। शिकार मिलने के बाद वे सभी उसका  पीछा शुरू कर देते थे। इसके साथ ही अन्य साथियों को भी इसकी सूचना दे देते थे। रास्ते में जहां भी मौका मिलता, वे शिकार के पैसे चुरा लिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें