फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ रखने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में, रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरबाज सिंह वासी डेरा भागसिंह चीका जिला कैथल के तौर पर हुई है। उसके कब्जे से 05 किलोग्राम चूरापोस्त/डोडापोस्त बरामद किया है ।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पांच नवंबर को एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, कर्मबीर सिंह, उप निरीक्षक जगपाल, हवलदार सतीश कुमार, नरेश कुमार और गाड़ी चालक सिपाही दिनेश कुमार की टीम अपराधी की तलाश के संबंध में सेक्टर-2/3 कट कुरुक्षेत्र के पास मौजूद थी। उसी समय सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि गुरबाज सिंहवासी डेरा भाग सिह चीका दिल्ली में नौकरी करता है और जब भी वह घर आता है तो अपने बैग में चूरापोस्त/डोडापोस्त लेकर आता है। वह आज भी बस से पीपली चौक आएगा और वहां से वह दूसरे व्हीकल में बैठकर अपने घर जाएगा। पुलिस ने आरोपी को बस से उतरते ही काबू कर लिया। आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें