फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग रजत हत्याकांड में शामिल चार नाबालिग आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने नाबालिग रजत हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को किया है। अपराध अन्वेषण शाखा दो ने द्वारा गिरफ्तार आरोपी भी नाबालिग है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्तूबर को थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत बाहरी मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रजत, जिसकी उम्र 15 वर्ष है। वह 26 अक्तूबर को अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गया था। उसके साथ कुछ अन्य दोस्त भी थे । रजत कल रात से घर पर नहीं पंहुचा है ।
विज्ञापन

शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी गई। पुलिस नाबालिग की कई दिनों से तलाश कर रही थी और चार नवंबर को पुलिस टीम ने नाबालिग रजत के शव को काकौत जिला कैथल के पास नहर से बरामद कर लिया। उधर अपराध अन्वेषण शाखा दो के प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के मुताबिक पुलिस ने चार आरोपी नाबालिगों को काबू कर लिया, जो थानेसर के एरिया के रहने वाले हैं। नाबालिग आरोपियों ने पुलिस टीम को बताया कि 26 अक्तूबर को रजत व अन्य लड़के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे। वहां से वापिस जाते समय वह अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चले थे। रजत और उसके दो अन्य साथी एक मोटरसाइकिल पर व दूसरी पर चार लड़के सवार थे। रास्ते में उनकी आपस में कहासुनी हो गई। उन चारों नाबालिग लड़कों ने रजत और उसके अन्य साथियों को रोककर मारपीट की । रजत के दोनों साथी मौका से फरार हो गये और रजत को चारों नाबालिग लडकों ने चोटें मारी और मृत समझकर उसको उठाकर दबखेडी के पास नहर में फेंक दिया और मौका से फरार हो गये थे। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, वारदात में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों को बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें