फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पांच भगोड़े अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी रघुबीर उर्फ बीरा निवासी सारसा को वर्ष 2022 के थाना सदर पिहोवा में दर्ज अवैध शराब मामले में 18 अप्रैल को एसडीजेएम पिहोवा उपेंद्रा सिंह की अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। वहीं आरोपी रुलिया राम निवासी गांधी नगर को वर्ष 2022 के एनडीपीएस मामले में 15 मई को एएसजे कुरुक्षेत्र अमरिंद्र शर्मा की अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन

आरोपी सुनील निवासी करनाल रोड कैथल को वर्ष 2017 के लेनदेन के मामले में 13 सितंबर 2022 को जेएमआईसी कुरुक्षेत्र शेर सिंह, आरोपी महिला रितु राज निवासी लक्ष्मण कॉलोनी को वर्ष 2022 के लेनदेन के मामले में 14 जुलाई को जेएमआईसी कुरुक्षेत्र शेर सिंह और आरोपी सन्नी बवेजा हाल निवासी गुरुद्वारा मार्केट निगदू जिला करनाल को वर्ष 2021 के लेनदेन के मामले में 25 अप्रैल को जेएमआईसी कुरुक्षेत्र शेर सिंह की अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने भगोड़े अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें