फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस और अर्धसैनिक बल ने निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 25 Feb 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने निकाय चुनाव के मद्देनजर थाना शहर थानेसर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम व आरएएफ की टीम ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रुप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की ।
विज्ञापन




थाना शहर थानेसर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार व आरएएफ निरीक्षक प्रदीप के नेतृत्व में पुलिस की टीमों का फ्लैग मार्च शहर थानेसर एरिया के लायलपुर बस्ती, मोहन नगर सैक्टर-13, सेक्टर-7,नया बस स्टैंड, रतगल आदि विभिन्न गलियों व मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग लेने के पुलिस टीम लिए प्रेरित किया। जनता से अपील की गई कि वह चुनाव के समय किसी भी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आकर किसी प्रकार के लालच देने वालों की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस नियंत्रण रूम में दें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें