फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए पुलिस भी मुस्तैद

Thu, 15 May 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मतगणना को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लाइन में अधिकारियों और कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक की देखरेख में सात उप पुलिस अधीक्षक, 16 निरीक्षक और महिला पुलिस कर्मचारियों सहित लगभग 557 पुलिस जवान तैनात किए हैं। जिला सुरक्षा शाखा प्रभारी निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव की गिनती के दौरान जिला पुलिस ने कडे़ सुरक्षा प्रबंध किए हैं।

गिनती स्थल अग्रसेन स्कूल के इर्दगिर्द 14 पुलिस नाके लगाए हैं। पुलिस ने शहर कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु चलाने के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था की है।
विज्ञापन


गिनती के दौरान आफिसर पार्किंग टेलीफोन एक्सचेंज के साथ वाली गली में बनाई है और आफिसरों की उसी गेट से अग्रसेन स्कूल में गिनती स्थल पर एंट्री होगी।

अन्य कर्मचारियों, एजेंटों और सुरक्षा कर्मचारियों के वाहनों के लिए कांग्रेस भवन के इर्द-गिर्द पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और कांग्रेस भवन के सामने वाले गेट से ही अग्रसेन स्कूल में सभी गिनती में शामिल होने वाले कर्मचारियों और एजेंटों की एंट्री होगी। दोनों एंट्री गेट पर डीएफएमडी गेट लगाए हैं। कर्मचारियों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें