बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर 6 मांगों को लेकर निजी डॉक्टरों ने 4 घंटे कार्य बंद कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सभी चिकित्सक एकत्रित होकर तहसील कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। शाहाबाद आईएमए. के प्रधान डॉक्टर भास्कर गुप्ता एवं सचिव डा. सुप्रीत नागपाल ने बताया कि पीएनडीटी की आड़ में डॉंक्टरों को तंग किया जा रहा है। डॉक्टरों पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट भी लाया जा रहा है। ये सभी एक्ट डॉक्टरों को परेशान करने के मकसद से लाए जा रहेे हैं। उन्होंने कहा कि आईएमए ने पहले ही सरकार को अपनी मांगों से अवगत करवाया था लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस अवसर पर डॉ. एन.के. गौड, डॉ. एच.एस. नागपाल, डॉ. नमता गौड, डॉ. अभिमन्यु, डॉ. आर.एल. आर्या, डॉ. राहुल गांधी, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. हेयर सहित अनेक डॉक्टर मौजूद थे।