फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर उतरे निजी डॉक्टर, 4 घंटे तक बंद रखी ओपीडी

Thu, 17 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
हड़ताल पर उतरे निजी डॉक्टर, 4 घंटे तक बंद रखी ओपीडी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर बुधवार को जिले भर के निजी डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए। उन्होंने जहां चार घंटे तक ओपीडी बंद रखी वहीं जमकर रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा। ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर जिले भर के निजी डॉक्टरों ने हड़ताल को सफल बनाते हुए सुबह 9 बजे से ही ओपीडी बंद कर दी और दोपहर बाद एक बजे तक बंद रखी। सुबह ही डॉक्टर जिला एसोसिएशन के बैनर तले जिला सचिवालय में एसोसिएशन के प्रधान डॉ एसके मेहता के नेतृत्व में एकत्रित हुए और धरना देकर व नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा कि निजी अस्पताल किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है और हर रोज उन्हें संबंधित डॉक्टर की गलती न होने के बावजूद निशाना बनाया जाता है। जिससे डॉक्टरों में असुरक्षा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मांग की कि पीएनडीटी एक्ट का निजी अस्पतालों पर अनावश्यक दबाव न डाला जाए। अनेकों डॉक्टरों को इस कानून की आड़ में फंसाया जा रहा है। इस नियम में संशोधन किया जाए। सरकार द्वारा लाया जा रहा एनएमसी बिल वापस लिया जाए। इस अवसर पर डॉ केदार, डॉ आनंद, डॉ अजय अग्रवाल, डॉ लोकेंद्र गोयल, डॉ बीपी विर्क, डॉ सुभाष गर्ग, डॉ पवन कुमार सहित अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें