फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीएमश्री के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर जीते पदक

विज्ञापन
शाहाबाद। विजेता खिलाड़ियों के साथ प्रधानाचार्य व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में हुए जिला स्तरीय खेल मुकाबले में पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक जीते और विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के बाद शनिवार को विद्यालय पहुंचने पर विजेता विद्यार्थियों का स्कूल परिसर में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के सभी पीएम श्री स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद के कक्षा नौवीं से 12वीं वर्ग में हरप्रीत सिंह ने लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि दिव्या (पुत्री श्री संजय कुमार) ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं सिमरन ने शॉटपुट में तृतीय स्थान प्राप्त किया और अंशुल ने 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया।
कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में डिंपल ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इन सभी विजेता विद्यार्थियों का चयन अब राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में गर्व का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें