फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेते लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रयास और एनसीबी की ओर से गांव बहादुरपुरा में एक दिवसीय 128वां नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्रामीणों और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए गए। साथ ही नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक वर्मा ने कहा कि किसी भी ऐसे व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा जो हमारे युवाओं, बच्चों को नशे की लत लगा रहे हैं। एनसीबी पूरे प्रदेश में नशा बेचने वाले अपराधियों की धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन

जून में 448 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। ग्रामीणों से आह्वान किया कि आपको किसी से शत्रुता मोल लेने की आवश्यकता नहीं है। आपको केवल हेल्पलाइन नंबर पर अपने फोन से 90508-91508 पर गुप्त सूचना देनी है। सूचना देने के बाद आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया संस्था की ओर से नशे में ग्रस्त लोगों को मरीज मानकर उनका निशुल्क उपचार भी कराया जा रहा है। उनके रहने से लेकर उनके भोजन और आवश्यकतानुसार राशन घर तक दिया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने हाथ उठाकर सौगंध ली कि वे जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे। इसके अलावा अन्य लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर वेद प्रकाश, हरजीत सिंह, जसविंद्र सैनी, नरेंद्र कपूर, हरीश चोपड़ा, विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें