लाडवा। किड्जी स्कूल के बच्चों ने यूथ क्लब चैंपियनशिप एकेडमी में आयोजित इंटर स्कूल कराटे व सिलेक्शन फॉर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया। प्राचार्य विम्मी तनेजा ने बताया कि स्कूल की चतुर्थी कक्षा के गुरकीरत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। द्वितीय कक्षा के हरमन, युवी ने रजत पदक, कृदय, गुरलीन, नवतेज, परमवीर, शिवन्या, हरलीन, गौरंश, हरमन ने कांस्य पदक हासिल किया। तृतीय कक्षा के छात्र तालिश, मानविक ने कांस्य, चतुर्थी कक्षा के मिस्टी व प्रियांश ने रजत और चाहत ने कांस्य मेडल हासिल किया। इस मौके पर गीता शर्मा, नेहा गोयल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद