Players won four awards in Haryana State Junior Ranking Tournament
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। जिले के खिलाड़ियों ने अंबाला लॉन टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 12, 14 और 16 में तीसरे हरियाणा राज्य जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लिया, जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने चार पुरस्कार हासिल किए। शिवाय टेनिस एकेडमी के कोच एवं संचालक रमन दीप कौशिक ने बताया कि सार्थक अंडर 12 विजेता और अंडर 14 उपविजेता रहा, हर्षित अंडर 12 रनर-अप, दिव्यांश अंडर 12 सेकंड रनर-अप, यश ने अंडर 12 में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल की निदेशक अंजली मारवाह ने सभी खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि खेलों से न सिर्फ बच्चों का शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक विकास भी होता है।