कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों के लिए इस समय को यादगार बनाना था। कक्षा मुताबिक गतिविधियों की योजना बनाई गई। इससे प्रत्येक बच्चे को अपने कौशल को निखारने और खेल का भरपूर आनंद लेने का अवसर मिला।
कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों ने ज़िग-ज़ैग पथ पर दौड़ते हुए अपनी संतुलन क्षमता का प्रदर्शन किया। कक्षा तीसरी के बच्चों के लिए बाधा दौड़ रखी गई, जिसमें उन्होंने विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए दौड़ पूरी की। कक्षा चार के छात्रों ने पीठ पर रखी वस्तु का संतुलन बनाते हुए दौड़ पूरी की तथा कक्षा पांचवीं के बच्चों ने थ्री लेग रेस प्रतियोगिता में तालमेल और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। कक्षा छठी, सातवीं, नौवीं व दसवीं के लड़कों के लिए दौड़ प्रतियोगिता रखी, जिसमें उन्होंने अपनी गति और दृढ़ता का प्रदर्शन किया। कक्षा छठी की छात्राओं के लिए स्पाइडर वॉक, सातवीं और ग्यारहवीं के लिए दौड़ प्रतियोगिता, कक्षा नौवी के लिए मार्कर बैलेंस रेस एवं कक्षा दसवीं की लड़कियों के लिए रिले रेस का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने टीम वर्क और समन्वय का प्रदर्शन किया।